1. फिटमेंट फैक्टर 3.93 करने की मांग
कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग की है। एक संगठन ने फिटमेंट फैक्टर को 3.93 करने का सुझाव दिया है। कर्मचारियों का मानना है कि इससे नए वेतन ढांचे में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके आधार पर वेतन संशोधन किया गया था।
2. न्यूनतम वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव
कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग रखी है। खासकर तकनीकी पदों और जूनियर इंजीनियर जैसे पदों के लिए न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 1.39 लाख रुपये प्रति माह करने का सुझाव दिया गया है।
3. सालाना वेतन वृद्धि 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग
कर्मचारियों ने वार्षिक वेतन वृद्धि यानी Annual Increment को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। मांग है कि मौजूदा 3 प्रतिशत की वृद्धि को बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया जाए।
4. HRA में बदलाव का सुझाव
मकान किराया भत्ता (HRA) को लेकर भी बड़ा प्रस्ताव सामने आया है। शहरों की श्रेणी के अनुसार HRA बढ़ाने की मांग की गई है। प्रस्ताव के अनुसार: X श्रेणी के शहरों में HRA: 45%, Y श्रेणी के शहरों में HRA: 40%, Z श्रेणी के शहरों में HRA: 35%
5. बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता
कर्मचारी संगठनों ने केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए हर महीने 10,000 रुपये सहायता देने का सुझाव रखा है।
6. घर और वाहन के लिए ज्यादा एडवांस की मांग
कर्मचारियों ने आवास और वाहन सुविधा को लेकर भी मांगें रखी हैं। प्रस्ताव: घर बनाने या खरीदने के लिए एडवांस सीमा: 2 करोड़ रुपये तक, वाहन खरीदने के लिए एडवांस सीमा: 15 लाख रुपये तक।
7. छुट्टियों में बदलाव की मांग
कर्मचारियों ने छुट्टी नियमों में भी सुधार की मांग की है। प्रस्ताव: आकस्मिक अवकाश (Casual Leave): 15 दिन, अर्जित अवकाश (Earned Leave): 300 दिन से बढ़ाकर 600 दिन, पितृत्व अवकाश: 45 दिन
8. कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को ज्यादा सहायता
कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाई जाए। मांग: मौजूदा अधिकतम सीमा: 25 लाख रुपये, प्रस्तावित राशि: 2 करोड़ रुपये
9. प्रमोशन के नियमों में बदलाव
कर्मचारियों ने सेवा अवधि के आधार पर ज्यादा प्रमोशन अवसर देने का सुझाव दिया है। प्रस्तावित समय: 6 साल, 12 साल, 18 साल, 24 साल, 30 साल। इन चरणों में पदोन्नति की मांग की गई है।
10. ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की मांग
कर्मचारी संगठनों ने रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने का सुझाव दिया है। मांग: ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 75 लाख रुपये की जाए।
11. LTC और पुरानी पेंशन पर चर्चा
बैठक में LTC सुविधा बढ़ाने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठी। संगठनों ने सुझाव दिया कि कर्मचारियों को सेवा काल के दौरान ज्यादा सुविधाएं मिलनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment