इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। HPCL की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग स्तर के ऑफिसर पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से: जूनियर एग्जीक्यूटिव,सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), जनरल मैनेजर (GM), चीफ जनरल मैनेजर (CGM) जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
HPCL भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार योग्यता होनी चाहिए। इसमें मुख्य रूप से: डिप्लोमा, B.E./B.Tech, MBA जैसी शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं।
भर्ती से जुड़ी तारीखें:
आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026 (शाम 4 बजे से)
आवेदन की अंतिम तारीख: 20 जुलाई 2026 (दोपहर 3 बजे तक)
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment