IBPS PO Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PO/MT Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 6715 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती CRP PO/MT-XVI (Common Recruitment Process) के तहत आयोजित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 21 जुलाई 2026 तक का समय है।

IBPS PO 2026 भर्ती की मुख्य जानकारी

पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी

कुल पद: 6715

आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 21 जुलाई 2026

आवेदन के लिए वेबसाइट: www.ibps.in

कौन कर सकता है आवेदन?

IBPS PO भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। यानी आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस या अन्य किसी भी स्ट्रीम से स्नातक युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा कितनी है?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

IBPS PO 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग: 850 रुपये, SC/ST/PwBD वर्ग: 175 रुपये, आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

कैसे होगा चयन?

IBPS PO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शामिल हैं प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam), पर्सनैलिटी टेस्ट, इंटरव्यू। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment