जानें किस रंंग की राखी आपके भाई के लिए होगी शुभ

शास्त्रों की बात करें तो 15 अगस्त के दिन राखी का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की इस राखी त्यौहार के दिन आपके भाई के लिए किस रंग की राखी शुभ होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की किस रंंग की राखी आपके भाई के लिए होगी शुभ। 
मेष राशि, यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। इनके लिए लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। 

वृष राशि, इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। अगर आपके भाई की राशि वृष है तो इनके लिए नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। 

मिथुन राशि, इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इनके लिए शुभ रहेगा। 

कर्क राशि,  इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इनके लिए शुभ साबित होगा। 

सिंह राशि, इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले या लाल रंग की राखी खरीदें। उनके लिए शुभ साबित हो सकता हैं। 

कन्या राशि, इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। इस राशि के भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इनके लिए लकी साबित होगा। 

तुला राशि, इस राशि के स्वामी शुक्र है। इनके लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि, इस राशि के भाई को अपने बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे इनकी कुंडली के सभी  दोष दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 

धनु राशि,  इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। इनके लिए सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इनके लिए शुभ साबित होगा। 

मकर राशि, इस राशि के स्वामी शनिदेव है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा तथा इनका जीवन खुशहाल रहेगा। 

कुंभ राशि, इस राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। इनके लिए हरे या पीले रंग की राखी शुभ रहेगा।

मीन राशि,  इस राशि के लोगों को सुनहरा हरा रंग या पीला रंग का का राखी शुभ रहेगा।

0 comments:

Post a Comment