धारा 370 घटने के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल कश्मीर पहुंच चुके हैं। वो स्थायी लोगों से उनकी समस्या के बारे में बातचीत कर रहे हैं ताकि वहां के लोगों को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
बुधवार को डोभाल को कश्मीर की सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल को खाना खाते हुए देखा गया। वो वहां के लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के खत्म होने के बाद घाटी में हालात का जायजा लेने के लिए वो कश्मीर पहुंचे हैं ।
वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करने के साथ साथ उन्होंने घाटी में सेना के कुछ अधिकारियों से भी मुलाकात की और वहां के स्थिति के बारे में जानकारी ली। डोभाल ने पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल के साथ मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment