एयर स्ट्राइक के हीरो अभिनंदन को मिल सकता है वीर चक्र

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत सरकार  वीर चक्र दे सकती है। वहीं जिन पायलटों ने आतंकी संगठनों को बालाकोट में नेस्तानाबूत किया था उनमें से पांच लोगों को वायु सेना मेडल भी मिल सकता है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को ने मिग-21 बाइसन विमान से एफ-16 को मार गिराकर इतिहास रच दिया था। जो पूरी दुनिया में एक मिशाल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अलग-अलग पीढ़ियों वाले एक विमान द्वारा दूसरे को मार गिराने का पूरी दुनिया में यह पहला मामला है।  
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान  27 फरवरी को मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराने थे। इससे  एक दिन पहले वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बमबारी की थी। इस ऑपरेशन में वायुसेना ने मिराज-2000 विमान का प्रयोग किया था। जिससे पूरे पकिस्तान में खलबली मच गयी थी। 
हम आपको बता दें की वीर चक्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। पहले नंबर पर परम वीर चक्र और दूसरे नंबर पर महा वीर चक्र आता है। 

वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान इजेक्शन से संबंधित चोटों से उबर रहे हैं और आने वाले महीने में बंगलूरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन उनके कई टेस्ट करेगा। यह इंस्टीट्यूट उन्हें दोबारा उड़ान भरने के लिए अंतिम मंजूरी देगा तब विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान फिर से फाइटर विमान उड़ा सकेंगे। 

0 comments:

Post a Comment