साइंस की बात करें तो हर इंसान के जीवन में एक समय ऐसा आता हैं जान इंसान शादी करने का फैसला लेता हैं। लेकिन लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की शादी करने के लिए कौन का उम्र सबसे बेहतर रहेगा। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की शादी करने की सही उम्र क्या हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की शादी करने की सही उम्र क्या हैं।
वुमन हेल्थ जनरल पत्रिका में प्रकाशित एक खबर के अनुसार शादी करने के लिए 28 से 32 साल का उम्र सबसे बेहतर होता हैं। क्यों की इस उम्र में इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहता हैं। साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति भी अच्छी होती हैं। इतना ही नहीं इस उम्र में शादी करने से रिलेशनशिप में दरार आने के चांस कम रहते हैं तथा वैवाहिक जीवन में अच्छा रहता हैं।
अमेरिकन हेल्थ और मेडिसिन के डॉक्टर राबर्ट एडम का कहना हैं की 28 से 32 साल की उम्र में पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का लेवल सबसे उच्च अवस्था में होता हैं। साथ ही साथ पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की गुणवत्ता भी अच्छी होती हैं। जिसके कारण पुरुषों को पिता बनने में कोई परेशानी नहीं होती हैं। वहीं महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का लेवल सबसे उच्च अवस्था में होता हैं। जिससे महिलाएं जल्दी माँ बन जाती हैं।
विज्ञान के अनुसार 28 से 32 साल की उम्र शादी के लिए सबसे बेहतर होता हैं। इस उम्र के कपल एक दूसरे के प्रति भावनात्मक रूप से जल्दी जुड़ जाते हैं। इनके दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स का स्राव भी अत्यधिक होता हैं। जो इनके रिलेशनशिप को मजबूती बनाता हैं। इससे शादी टूटने के चांस कम रहते हैं तथा इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होता हैं। इस उम्र के कपल में सही गलत की समझ होती हैं। जिससे इनके बीच लड़ाई झगड़े भी कम होते हैं।

0 comments:
Post a Comment