पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा जोरों पर थी की क्या जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35A हटाया जायेगा। तैयारियों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा था की ऐसा हो सकता हैं। क्यों की चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने इस बात का घोषणा भी किया था की हमारी सरकार आएगी तो इस आर्टिकल को हटाया जा सकता हैं। आज भारत में माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में इस आर्टिकल को ख़त्म करने के लिए संकल्प पत्र जारी किया। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की अब नया जम्मू कश्मीर कैसा होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .जम्मू कश्मीर में पहले धारा 356 लागू नहीं होती थी।
अब जम्मू कश्मीर में धारा 356 लागू होगी।
2 .पहले जम्मू कश्मीर का ध्वज अलग होता था।
अब तिरंगा रहेगा।
3 .जम्मू कश्मीर पहले विशेष राज्य था।
लेकिन अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होगा।
4 .पहले तिरंगा जलाने पर राजद्रोह(124A) का केस नहीं होता था।
अब तिरंगा जलाने पर राजद्रोह का केस लगेगा।
5 .पहले जम्मू कश्मीर का अपना एक अलग संविधान था।
अब जम्मू कश्मीर में पूर्ण रूप से भारतीय संविधान होगा।
6 .पहले जम्मू कश्मीर में आरटीआई लागू नहीं होती थी।
अब जम्मू कश्मीर में आरटीआई लागू होगी।
7 .पहले सुप्रीम कोट का हर फैसला जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होता था।
अब सारे फैसले लागू होंगे।
8 .पहले जम्मू कश्मीर में किसी दूसरे राज्य के आदमी को जमीन खरीदने का अधिकार नहीं था।
अब भारत का कोई भी नागरिक जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता हैं।
9 .जम्मू कश्मीर में पहले महिला और पुरुष के अधिकार एक समान नहीं थे।
अब महिला और पुरुष का अधिकार समान होगा।
10 .पहले अल्पसंख्यकों को आरछण नहीं मिलता था।
अब आरछण मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment