1. रूस
रूस को दुनिया का सबसे बड़ा मिसाइल शस्त्रागार रखने वाला देश माना जाता है। रूस के पास RS-28 Sarmat जैसी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसे 'सैटन 2' भी कहा जाता है। इसकी मारक क्षमता 18,000 किलोमीटर से अधिक है और यह कई परमाणु वॉरहेड्स ले जाने में सक्षम है।
2. अमेरिका
अमेरिका मिसाइल तकनीक में वर्षों से अग्रणी रहा है। Minuteman III, Trident II जैसी मिसाइलों के अलावा अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइलों पर भी तेजी से काम कर रहा है। अमेरिका की मिसाइलों की मारक क्षमता, सटीकता और तकनीक दुनिया में सबसे आधुनिक मानी जाती है।
3. चीन
चीन ने पिछले एक दशक में मिसाइल क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। उसकी DF-41 ICBM की रेंज 15,000 किलोमीटर तक है और यह एक साथ कई परमाणु हथियार ले जा सकती है। चीन अब हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (DF-ZF) में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
4. फ्रांस
फ्रांस के पास सीमित लेकिन प्रभावी परमाणु मिसाइलों का जखीरा है। M51 नामक मिसाइल फ्रांस की नौसेना में तैनात है, जो पनडुब्बियों से लॉन्च की जा सकती है। इसकी रेंज 10000 किमी से ज्यादा हैं।
5. ब्रिटेन
ब्रिटेन की परमाणु शक्ति पूरी तरह Trident II D5 मिसाइलों पर आधारित है, जो अमेरिका के सहयोग से विकसित की गई हैं। ये मिसाइलें भी पनडुब्बियों से छोड़ी जाती हैं और इनकी रेंज करीब 12,000 किलोमीटर तक है।
6. उत्तर कोरिया
हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। Hwasong-17 उसकी सबसे लंबी दूरी की ICBM है, जिसकी अनुमानित रेंज 15,000 किलोमीटर तक हो सकती है। हालांकि उसकी सटीकता और भरोसेमंद तकनीक पर संदेह बना रहता है, लेकिन उसका मिसाइल कार्यक्रम तेजी से बढ़ रहा है।
7. भारत – उभरती हुई मिसाइल शक्ति
भारत ने मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया है। Agni-V की मारक क्षमता 5,500 से 7,000 किलोमीटर तक है, जिससे भारत की पहुंच चीन और यूरोप तक हो जाती है।
0 comments:
Post a Comment