कितने कर्मचारियों को होगा लाभ?
भारत में वर्तमान समय में लगभग 36.57 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 33.91 लाख पेंशनधारक हैं। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से इन सभी को प्रत्यक्ष फायदा होगा। खासतौर पर रक्षा, गृह मंत्रालय और पेंशनर्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
सैलरी बढ़ाने में फिटमेंट फैक्टर की भूमिका
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर होता है। 7वें वेतन आयोग में इसे 2.57 रखा गया था, जिससे बेसिक सैलरी में अच्छा इजाफा देखने को मिला था। इस बार मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स के अनुमानों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 1.92, 2.28 या 2.86 में से किसी एक पर तय किया जा सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।
अब बात करते हैं उन कर्मचारियों की जिनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 40,600 रुपये है। आइए देखते हैं कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर उनकी सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है:
फिटमेंट फैक्टर के अनुसार संभावित नई सैलरी:
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर: नई बेसिक सैलरी = ₹40,600 × 1.92 = ₹77,952
इजाफा = ₹37,352
2.28 फिटमेंट फैक्टर पर: नई बेसिक सैलरी = ₹40,600 × 2.28 = ₹92,568
इजाफा = ₹51,968
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर:
नई बेसिक सैलरी = ₹40,600 × 2.86 = ₹1,16,116
इजाफा = ₹75,516
क्या सिर्फ बेसिक सैलरी बढ़ेगी?
नहीं, बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ-साथ अन्य भत्तों जैसे HRA, DA, TA आदि में भी स्वतः वृद्धि होगी क्योंकि ये सभी भत्ते बेसिक पे पर आधारित होते हैं। यानी कुल मिलाकर कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी में भी खासा इजाफा देखने को मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment