8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों में होगा बड़ा बदलाव?

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलने की उम्मीद है। यह आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की संभावना है और इसके अंतर्गत बेसिक सैलरी, भत्ते, पेंशन, NPS योगदान और CGHS शुल्क में कई अहम बदलाव किए जा सकते हैं।

बेसिक सैलरी में संभावित बढ़ोतरी

वर्तमान में, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जो सैलरी निर्धारण का आधार होता है। अब यह 8वें वेतन आयोग में बढ़कर 2.86 होने की संभावना है।

मिनिमम बेसिक सैलरी: वर्तमान – ₹18,000 संभावित – ₹51,480

न्यूनतम पेंशन: वर्तमान – ₹9,000, संभावित – ₹25,740

HRA और TA में बदलाव

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) को नए बेसिक वेतन के हिसाब से संशोधित किया जाएगा। यह इस पर भी निर्भर करेगा कि कर्मचारी: किस शहर में तैनात है (X, Y, Z कैटेगरी), कितना सफर करता है, किस ग्रेड पे में है। इससे समान वेतन ग्रेड वाले दो कर्मचारियों की कुल सैलरी में अंतर आ सकता है।

NPS योगदान में बदलाव

वर्तमान नियमों के अनुसार: कर्मचारी – 10% योगदान (बेसिक + DA का), सरकार – 14% योगदान। जब बेसिक सैलरी और DA बढ़ेंगे, तो यह योगदान राशि भी अपने-आप बढ़ेगी। इससे कर्मचारी की रिटायरमेंट कॉर्पस मजबूत होगी, लेकिन टेक-होम सैलरी पर कुछ असर पड़ सकता है।

CGHS शुल्क में संभावित वृद्धि

CGHS (Central Government Health Scheme) की सदस्यता शुल्क वेतन स्लैब पर आधारित होता है। बेसिक वेतन में वृद्धि के साथ, इसका शुल्क भी नए ढांचे के अनुरूप बढ़ाया जा सकता है।

विभिन्न पे ग्रेड में अनुमानित सैलरी( यह अनुमान 2.86 फिटमेंट फैक्टर और औसत भत्तों के आधार पर तैयार किया गया है)

ग्रेड 2000 (लेवल 3) – संभावित बेसिक सैलरी: ₹57,456 | अनुमानित ग्रोस सैलरी: ₹74,845 | टेक-होम सैलरी (लगभग): ₹68,849

ग्रेड 4200 (लेवल 6) – संभावित बेसिक सैलरी: ₹93,708 | अनुमानित ग्रोस सैलरी: ₹1,19,798 | टेक-होम सैलरी (लगभग): ₹1,09,977

ग्रेड 5400 (लेवल 9) – संभावित बेसिक सैलरी: ₹1,40,220 | अनुमानित ग्रोस सैलरी: ₹1,81,073 | टेक-होम सैलरी (लगभग): ₹1,66,401

0 comments:

Post a Comment