ऑनलाइन आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2025 से UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त हो जानी चाहिए।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा तिथियां आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएंगी।
पे स्केल: ₹47,600 – ₹1,51,100/- (ग्रेड पे ₹4800, लेवल – 8, सातवां वेतन आयोग)
महत्वपूर्ण लिंक और जानकारी:
आवेदन वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथियां: शीघ्र घोषित की जाएंगी
0 comments:
Post a Comment