राजकोट नगर निगम में निकली भर्ती, वेतन 1 लाख से ज्यादा

न्यूज डेस्क। राजकोट नगर निगम (RMC) ने पर्यावरण अभियंता (Environmental Engineer) पदों के लिए नई भर्ती की घोषणा की है। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 07 पदों को भरा जाएगा।

वेतन और पद विवरण:

इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को रु. 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार है। यह एक फुल-टाइम सरकारी नौकरी है, और पद का स्थान गुजरात के राजकोट में रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता:

इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास B.Tech/B.E (प्रासंगिक विषयों में) डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

आयु सीमा:

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन मैरिट या साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयन की अंतिम प्रक्रिया व विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करना जरूरी है।

आवेदन प्रक्रिया:

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार राजकोट नगर निगम की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अक्टूबर 2025

0 comments:

Post a Comment