योग्यताएं:
स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित डिग्री धारक आवेदन के पात्र हैं: किसी भी विषय में स्नातक, बी.टेक/बीई (B.Tech/BE), किसी भी विषय में परास्नातक, सीए, एमएससी, एमएस, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए, आईसीएसआई आदि
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु: 23 वर्ष, अधिकतम आयु: 36 वर्ष निर्धारित हैं, सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क:
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1000/-, एससी/एसटी/पीएच वर्ग: ₹175/-, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया:
स्पेशलिस्ट ऑफिसर की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) शामिल हो सकते हैं। अंतिम चयन मेधा सूची के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें:
इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाएं। 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Current Openings' पर क्लिक करें। संबंधित भर्ती अधिसूचना को पढ़ें और 'Apply Online' विकल्प पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण भरकर दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें। अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
.png)
0 comments:
Post a Comment