आज से शुरू हो रही नवरात्रि: 3 मंत्रों से मां दुर्गा को करें प्रसन्न

धर्म डेस्क। भारत में नवरात्रि का पर्व बेहद महत्व रखता है। यह नौ दिवसीय त्योहार मां दुर्गा की आराधना और उनके नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। नवरात्रि का अर्थ है ‘नौ रातें’, जिनमें भक्त मां दुर्गा की पूजा कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। आज से ही यह पावन पर्व शुरू हो चुका है और हर घर, मंदिर व समाज में उल्लास का माहौल है।

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का उच्चारण करना सबसे प्रभावशाली उपाय माना जाता है। ये मंत्र न केवल मानसिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। यदि आप नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की कृपा चाहते हैं, तो इन तीन सरल मंत्रों का रोजाना जप करें।

1. ॐ दुं दुर्गायै नमः

यह मंत्र मां दुर्गा की मुख्य शक्ति को समर्पित है। इसका जप मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जीवन में तरक्की आता हैं।

2. ॐ ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

यह मंत्र चामुंडा देवी को समर्पित है, जो सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। इसे जपने से भय और अवसाद दूर होते हैं।

3. ॐ श्रीं देवी सर्वजन हिताय

यह मंत्र मां दुर्गा की सर्व कल्याणकारी शक्ति को दर्शाता है। इसका उच्चारण जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लाता है।

नवरात्रि के दौरान इन मंत्रों का जाप साधना, पूजा और ध्यान के समय करें। मंत्रों का उच्चारण शुद्ध मन और श्रद्धा के साथ करें, जिससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त हो। साथ ही, इस पावन पर्व में सात्विक भोजन करें और अहिंसा व सदाचार का पालन करें।

0 comments:

Post a Comment