मंगल दोष से मिली मुक्ति: चमकेगा 4 राशियों का भाग्य सितारा

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि संबंधी मामलों का कारक माना गया है, लेकिन जब यह कुंडली में अशुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, देरी और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसे ही 'मंगल दोष' कहा जाता है। लेकिन अब ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चार राशियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इन राशियों से मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो रहा है और उनका भाग्य सितारा नई ऊंचाइयों पर चमकने वाला है।

इन राशियों के दिन बदलने वाले हैं:

1. मेष राशि 

मेष राशि पर लंबे समय से चल रहा मंगल का भारी प्रभाव अब खत्म हो रहा है। नौकरी में प्रमोशन, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के योग बन रहे हैं। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव अब लाभकारी हो रहा है। मानसिक तनाव और बार-बार होने वाली असफलताओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी और पुराने निवेश अब फल देने लगेंगे। जीवन की परेशानी दूर होगी।

3. तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मंगल दोष कई सालों से करियर और विवाह में अड़चनें पैदा कर रहा था। अब इन जातकों को न सिर्फ करियर में नई दिशा मिलेगी, बल्कि दांपत्य जीवन में भी स्थिरता और मिठास लौटेगी।

4. मकर राशि 

मकर राशि के लिए यह समय सोने पर सुहागा जैसा है। मंगल का प्रभाव अब पराक्रम में बदलेगा। जिन कामों में बार-बार बाधाएं आ रही थीं, अब वे आसानी से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता और सम्मान की प्राप्ति के योग हैं।

0 comments:

Post a Comment