सीएम नीतीश का ऐलान: बिहार के 3 जिलों को बड़ी खुशखबरी

न्यूज डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए एक और ठोस कदम उठाया है। सरकार ने दरभंगा, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण जिलों के लिए कुल 75 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन बड़ी सड़क और पुल निर्माण योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य इन जिलों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्कता प्रदान करना है।

तीन जिलों में प्रमुख सड़क और पुल परियोजनाएं

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि इन योजनाओं के अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उच्चस्तरीय पुल से जुड़ने वाले पहुंच मार्गों का निर्माण किया जाएगा।

1 .पूर्वी चंपारण में मोतिहारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से फायरिंग रेंज होते हुए धनौती नदी के किनारे मजुराहा तक एक उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के पहुंच पथ का निर्माण होगा। यह परियोजना लगभग 29.77 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।

2 .दरभंगा जिले में शिवधारा से हरपुर चौक तक की 4.40 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इसकी लागत 19.27 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

3 .सीतामढ़ी जिले में सिसौला से बसंतपट्टी तक की 7.44 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन 27.04 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

इन योजनाओं से न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इन तीनों परियोजनाओं के माध्यम से सरकार स्थानीय निवासियों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

0 comments:

Post a Comment