1. आंवला
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और उसे डिटॉक्स करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट एक ताजा आंवला या उसका जूस पीने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
2. हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व लिवर को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। इसे गर्म दूध में मिलाकर पीने या खाने में नियमित रूप से उपयोग करने से लिवर की सफाई होती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
3. लहसुन
लहसुन में सल्फर कंपाउंड्स होते हैं जो लिवर में मौजूद एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल और फैट को भी नियंत्रित करता है, जो फैटी लिवर की समस्या में मददगार है।
4. चुकंदर:
चुकंदर का रस लिवर की क्षति और सूजन को कम करने में मदद करता है। यह लिवर के प्राकृतिक विषहरण एंजाइमों को भी बढ़ाता है।

0 comments:
Post a Comment