सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी! दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7565 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती Staff Selection Commission (SSC) के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। विशेष पदों जैसे बैंड्समैन, बुगलर, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर या दिल्ली पुलिसकर्मियों के बेटों के लिए 11वीं पास भी मान्य है। पुरुष उम्मीदवारों के पास हल्के मोटर वाहन (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवार: ₹100, महिलाएं, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पूर्व सैनिक: निःशुल्क, शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों में किया जाएगा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षण (PE&MT), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच।
आवेदन करने की प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Delhi Police Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। नए यूजर को पहले "Register Now" पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें। अगर शुल्क लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

0 comments:
Post a Comment