यूपी में बनेगा 200KM लंबा एक्सप्रेस-वे, इन जिलों को बड़ी खुशखबरी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी पहल की जा रही है। रामनगरी अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के बीच अब सफर और भी तेज, सुरक्षित और सुगम होने जा रहा है। अयोध्या-वाराणसी हाईस्पीड एक्सप्रेसवे परियोजना की घोषणा से न केवल धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि पूर्वांचल की आर्थिक तस्वीर भी बदल सकती है।

क्या है योजना?

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लगभग 200 किलोमीटर लंबी हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक्सप्रेसवे दोनों तीर्थस्थलों के बीच की दूरी को महज 2 घंटे में पूरा करने योग्य बना देगा, जो अब तक 4 से 5 घंटे लगते थे।

दिल्ली से कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

इस एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे अयोध्या से दिल्ली तक की यात्रा और आसान हो जाएगी। यह कनेक्टिविटी उत्तर भारत के महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ने का कार्य करेगी और साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगी।

अयोध्या-प्रयागराज ग्रीनफील्ड हाईवे भी निर्माणाधीन

इसके अतिरिक्त, अयोध्या-प्रयागराज ग्रीनफील्ड सिक्स लेन हाईवे का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रथम चरण में प्रतापगढ़ तक सीमांकन कार्य किया जा रहा है। इस हाईवे से अयोध्या का प्रयागराज, चित्रकूट और वाराणसी जैसे अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों से भी बेहतर संपर्क बनेगा।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को मिलेगा नया पंख

यह हाईस्पीड एक्सप्रेसवे न केवल तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि इससे जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों में भी जबरदस्त तेजी आएगी। होटल, रेस्टोरेंट, स्थानीय हस्तशिल्प, परिवहन सेवाएं और पर्यटन आधारित उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment