8वें वेतन आयोग का असर: ₹21,700 बेसिक पे वालों की लगेगी लॉटरी?

नई दिल्ली। वित्तीय मामलों में हर नए वेतन आयोग की घोषणा देशभर के सिविल सर्वेंट्स के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आती है। खासकर उन कर्मचारियों के लिए जिनका बेसिक वेतन लगभग ₹21,700 है। 8वें वेतन आयोग के संदर्भ में अभी तक आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स और अनुमान लगाते हुए ये कहा जा रहा है कि इस बार भी वेतन संरचना में बड़ा बदलाव आने वाला है। इस बदलाव की आत्मा है 'फिटमेंट फैक्टर'

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का कमाल

7वें वेतन आयोग के समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इसी के कारण देश के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से सीधे ₹18,000 के करीब पहुंच गई थी। यह बदलाव कर्मचारियों के लिए एक बड़ा राहत पैकेज साबित हुआ। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर की जो चर्चा चल रही है, उसमें 1.92 से लेकर 2.86 तक के आंकड़े सामने आ रहे हैं। पुराने अनुभवों को देखें तो 1.92 फिटमेंट फैक्टर की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में 2.08 और 2.86 जैसे उच्च फिटमेंट फैक्टर की भी बातें हो रही हैं, जो बेहद लाभकारी साबित होंगे।

उदाहरण के तौर पर देखें नए वेतन का अनुमान

मान लीजिए आपका वर्तमान बेसिक वेतन ₹21,700 है, तो फिटमेंट फैक्टर के आधार पर नई सैलरी का अनुमान इस प्रकार होगा: 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी (₹) 41,664, जबकि 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी (₹) 45,136, वहीं, 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी (₹) 62,062 होगी।

जैसे आप देख सकते हैं, अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 रहता है, तो ₹21,700 बेसिक पे वाले कर्मचारी की सैलरी लगभग ₹41,664 हो जाएगी। वहीं, अगर 2.86 जैसा अधिक फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो यह सैलरी ₹62,000 के पार भी जा सकती है।

अगली क्या राह?

अभी तक सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक घोषणा नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कर्मचारी वर्ग इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, ताकि उन्हें अपनी नई सैलरी का पता चल सके और वे अपनी आर्थिक योजना बना सकें।

0 comments:

Post a Comment