फिटमेंट फैक्टर: सैलरी में बदलाव की असली कुंजी
हर वेतन आयोग के साथ सरकार एक फिटमेंट फैक्टर तय करती है, जिसके ज़रिए पुराने वेतन को नए ढांचे में ढाला जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। 8वें वेतन आयोग को लेकर फिलहाल चर्चा है कि यह 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है। आज फिटमेंट फैक्टर 1.92 के आधार पर पूरी सैलरी का अनुमान लगा रहे हैं।
संभावित सैलरी (Pay Level-7, Basic Pay ₹44,900):
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक पे ₹86,208, अनुमानित ग्रॉस सैलरी (DA, HRA आदि जोड़कर) ₹1,32,000 – ₹1,38,000 (लगभग), दरअसल ग्रॉस सैलरी में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) जैसे कई एलाउंस शामिल होते हैं।
कटौतियों के बाद कितनी होगी Net In-Hand Salary?
सरकारी नौकरी में कई तरह की कटौतियाँ होती हैं, जैसे: NPS (नेशनल पेंशन स्कीम): लगभग 10%, CGHS (हेल्थ स्कीम): ₹500 – ₹650 तक, इनकम टैक्स: स्लैब के अनुसार, इन सबको घटाने के बाद: 1.92फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित इन-हैंड सैलरी ₹1,15,000 – ₹1,20,000 होगा।

0 comments:
Post a Comment