केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली धमाका! मिलेगा मोटा DA गिफ्ट

नई दिल्ली: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। मीडिया की मानें तो केंद्र सरकार जुलाई 2025 के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने की घोषणा दिवाली से पहले कर सकती है, जो एक तरह का आर्थिक बोनस होगा।

इस संभावित बढ़ोतरी से 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में DA की दर 55% है और यदि इसमें 3% की वृद्धि होती है, तो यह आंकड़ा 58% तक पहुंच जाएगा। जिससे कर्मचारियों को फायदा होगा।

दिवाली से पहले जेब होगी भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने जुलाई की DA समीक्षा की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अब अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो यह घोषणा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक हो सकती है, ताकि दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में बढ़ा हुआ DA पहुंच सके।

DA कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ता तय करने के लिए सरकार CPI-IW (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) का उपयोग करती है। यह इंडेक्स लेबर ब्यूरो द्वारा हर महीने प्रकाशित किया जाता है। 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत तय किए गए फॉर्मूले के अनुसार: DA (%) = [(12 महीने का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100, इसी गणना के आधार पर जुलाई से दिसंबर के लिए DA संशोधन होता है।

कर्मचारियों की सैलरी पर कितना असर?

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है। वर्तमान में उसे ₹9,900 का DA (55%) मिल रहा है। अगर 3% की बढ़ोतरी होती है, तो DA बढ़कर ₹10,440 हो जाएगा। यानी, हर महीने ₹540 ज्यादा और सालभर में ₹6,480 अतिरिक्त आय होगी। उच्च वेतन वाले कर्मचारियों के लिए यह लाभ और भी अधिक होगा। यह राशि छोटी दिख सकती है, लेकिन जब इसे लाखों कर्मचारियों पर लागू किया जाता है, तो यह सरकार के लिए एक बड़ा वित्तीय कदम बन जाता है।

0 comments:

Post a Comment