8वें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को लेकर बड़ा अपडेट?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। जनवरी 2025 में इसकी स्वीकृति के बाद से सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि नया वेतन ढांचा कब लागू होगा और इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में कितना सुधार होगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

फिलहाल की वेतन व्यवस्था: 7वें वेतन आयोग की स्थिति

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिल रहा है। इसका न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 प्रति माह है, जबकि अधिकतम वेतन ₹2,50,000 तक जाता है। वहीं, पेंशनभोगियों को न्यूनतम ₹9,000 मासिक पेंशन मिल रही है। वेतन और पेंशन में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की भी अहम भूमिका होती है। वर्तमान में DA/DR की दर 55% तक पहुंच चुकी है, जिससे न्यूनतम वेतन ₹27,900 और न्यूनतम पेंशन ₹13,950 हो गई है।

8वें वेतन आयोग की स्थिति और संभावनाएं

हालांकि 8वें वेतन आयोग को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक इसके गठन, अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति लंबित है। सरकारी कर्मचारी संगठनों द्वारा 4 अगस्त 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की गई मुलाकात के दौरान वेतन, OPS (पुरानी पेंशन योजना) और अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आयोग की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

संभावित फिटमेंट फैक्टर और अनुमानित वेतन/पेंशन

1.8 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर: न्यूनतम वेतन 32,400 रुपये, पेंशन 16,200 रुपये

1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर: न्यूनतम वेतन 34,560 रुपये, पेंशन 17,280 रुपये

2.00 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर: न्यूनतम वेतन 36,000 रुपये, पेंशन 18,000 रुपये

2.08 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर: न्यूनतम वेतन 37,440 रुपये, पेंशन 18,720 रुपये

2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर: न्यूनतम वेतन 46,260 रुपये, पेंशन 23,130 रुपये

2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर: न्यूनतम वेतन 51,480 रुपये, पेंशन 25,740 रुपये

0 comments:

Post a Comment