SLBM मिसाइल वाले 6 सुपरपावर देश, भारत भी शामिल!

नई दिल्ली। दुनिया की सैन्य ताकत का नया चेहरा अब सिर्फ थल, वायु या अंतरिक्ष तक सीमित नहीं है। बल्कि महासागर की गहराइयों में छिपा हुआ है। अब सिर्फ धरती से नहीं, बल्कि समंदर की पनडुब्बियों से भी परमाणु मिसाइलें दागी जा सकती हैं। ऐसी सामरिक क्षमता को कहा जाता है SLBM (Submarine-Launched Ballistic Missile)। आज की तारीख़ में सिर्फ 6 देश ऐसे हैं जिनके पास यह सुपर-एडवांस्ड तकनीक है।

क्या होती है SLBM?

SLBM एक ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल होती है जो पनडुब्बी से लॉन्च की जाती है। यह मिसाइल पनडुब्बी के भीतर से समुद्र के नीचे से दागी जाती है और दुश्मन के इलाके तक परमाणु हमला कर सकती है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है गुप्तता और अप्रत्याशित हमला।

कौन-कौन हैं ये 6 देश?

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति, अमेरिका के पास ओहायो और कोलंबिया क्लास की पनडुब्बियाँ हैं जो Trident-II D5 SLBM से लैस हैं। इसकी रेंज 12000 किमी हैं।

रूस

रूस की नौसेना की बोरई क्लास पनडुब्बियाँ Bulava मिसाइल से लैस हैं, जो करीब 10 हजार किलोमीटर दूर तक परमाणु हमला कर सकती हैं।

फ्रांस

फ्रांस के पास M51 SLBM है जो इसकी "Triomphant-class" पनडुब्बियों से लॉन्च होती हैं। यह यूरोप की एकमात्र SLBM क्षमता है। इसकी रेंज 8000 किमी हैं।

चीन

चीन लगातार अपनी SLBM तकनीक को अपडेट कर रहा है। वर्तमान में उसके पास JL-2 और JL-3 जैसी मिसाइलें हैं, जो Type-094 और 096 पनडुब्बियों से चलती हैं।

ब्रिटेन

ब्रिटेन अमेरिका की तकनीक के साथ Trident-II D5 SLBM का उपयोग करता है। इसकी पनडुब्बियाँ अटलांटिक महासागर में लगातार गश्त करती हैं।

भारत

भारत के INS Arihant पनडुब्बी से K-15 और K-4 SLBM मिसाइलें दागी जा सकती हैं। K-15 (सागरिका) मिसाइल की रेंज लगभग 750 किमी है, जबकि K-4 मिसाइल 3,500 किमी तक मार कर सकती है।

0 comments:

Post a Comment