आदेश का मूल उद्देश्य
आदेश के पीछे सरकार की मंशा साफ है की सार्वजनिक धन की बचत और उसका अधिक प्रभावी उपयोग। आर्थिक सलाहकार ने यह भी कहा है कि त्योहारों पर उपहारों की प्रथा से सरकारी खर्च बढ़ता है और यह एक तरह से संसाधनों की बर्बादी है, जिसे रोका जाना चाहिए। इस निर्देश को 'राजकोषीय अनुशासन' के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
कर्मचारियों का नजरिया
हालांकि इस आदेश को लेकर कर्मचारियों में नाराज़गी है। 'नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत' के अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि त्योहारों पर मिलने वाला एक छोटा सा गिफ्ट केवल उपहार नहीं होता, बल्कि एक प्रतीक होता है कि कर्मचारियों के प्रयासों को सराहा जा रहा है। उनका मानना है कि यह कदम कर्मचारियों के उत्साह और मनोबल को प्रभावित कर सकता है।
परंपरा बनाम व्यय नियंत्रण
दिवाली जैसे त्योहारों पर गिफ्ट देना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह भारत की कार्यसंस्कृति का हिस्सा रहा है। यह छोटे स्तर पर ही सही, लेकिन 'मानव संसाधन प्रबंधन' का एक अहम पहलू माना जाता है। हालांकि, जब सरकार की प्राथमिकता खर्च पर लगाम लगाना हो, तब इन परंपराओं की पुनर्समीक्षा स्वाभाविक हो जाती है।

0 comments:
Post a Comment