केंद्र का तोहफा: वाहन खरीद पर टैक्स में कटौती, आज से कीमतों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत आज से हो रही हैं। इस सीजन में केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। 22 सितंबर 2025 से लागू हुई नई जीएसटी दरों के तहत दोपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद अब पहले से काफी सस्ती हो गई है। जीएसटी में की गई इस कटौती से ग्राहकों को एक्स शोरूम स्तर पर ही ₹7,000 से ₹30,000 तक की सीधी बचत मिल रही है, जबकि ऑन रोड कीमतों में अतिरिक्त राहत भी दर्ज की जा रही है।

350 सीसी से कम इंजन वाली बाइकों पर टैक्स में बड़ी राहत

केंद्र सरकार ने विशेष रूप से 350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी को घटाकर 18% कर दिया है, जो पहले 28% था। यह सीधे तौर पर एंट्री-लेवल और मिड-सेगमेंट बाइकों को सस्ता बनाता है। बाइक की खरीद करने की चाहत रखने वाले लोगों को अब सस्ती कीमतों में बाइक उपलब्ध होगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कार खरीदारों के लिए भी सुनहरा मौका

बात अगर चार पहिया वाहनों की करें, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा और ब्रेजा जैसे लोकप्रिय मॉडल पर भी टैक्स कटौती से बड़ी राहत मिली है। अर्टिगा पर अनुमानित बचत ₹35,000 से ₹48,800 तक, जबकि ब्रेजा पर कुल अनुमानित राहत ₹34,000 से ₹48,600 तक।

पुराने नियम में, कारों पर 28% का मूल जीएसटी और इंजन क्षमता व लंबाई के आधार पर 1% से 22% तक का अलग सेस लगता था। नए नियमों ने इस जटिल संरचना को सरल बनाया है। ऐसी पेट्रोल कारें जिनका इंजन 1200 सीसी से कम और लंबाई 4 मीटर से कम है। इसमें 1500 सीसी से कम इंजन वाली डीजल कारें, जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, इसपर अब 18% जीएसटी लगेगा।

इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन में भी कटौती

केवल एक्स शोरूम कीमतों पर ही नहीं, इंश्योरेंस प्रीमियम और रोड टैक्स में भी कुछ प्रतिशत की कमी आई है, जिससे कुल ऑन-रोड कीमत और किफायती हो गई है। इस निर्णय से वाहन सेक्टर में बिक्री को गति मिलने की पूरी संभावना है। वाहन विक्रेताओं और डीलरशिप्स का मानना है कि इस निर्णय से त्योहारी सीजन में डिमांड में भारी उछाल आ सकता है।

0 comments:

Post a Comment