एक्सप्रेसवे का मार्ग और लंबाई
यह हाई-वे लगभग 700 किलोमीटर लंबा और छह लेन का होगा। एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर मुजफ्फरनगर की सीमा तक फैलेगा। मार्ग में बिजनौर के ग्राम रामजीवाला के पास गंगा पर लगभग 2,750 मीटर लंबा पुल बनाकर मार्ग को जोड़ने की योजना है।
परियोजना की लागत और समय सीमा
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 35 हजार करोड़ रुपये अनुमानित की गई है। निर्माण कार्य 2028-29 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।
एक्सप्रेस से इन जिले को मिलेगी कनेक्टिविटी
एक्सप्रेसवे से बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर जिलों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
इस एक्सप्रेसवे के बनने से सिर्फ ट्रैफिक की समस्या ही नहीं सुलझेगी, बल्कि जनपद में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, कारोबार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही लोगों को अक्सर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
दरअसल कई जिलों में भूमि अधिग्रहण और जरूरी तैयारियां स्थानीय स्तर पर पूरी की जा रही हैं। जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरेगा, उनकी सूची तैयार कर गाटा संख्या निर्धारित की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा और मार्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपर्क सड़कें और अन्य सहायक संरचनाओं की योजना बनाई जा रही है।

0 comments:
Post a Comment