सुपर खुशखबरी! UPSC में एक साथ खुलीं 3 नई भर्तियां, आवेदन शुरू

नई दिल्ली: केंद्रीय सरकार की प्रतिष्ठित संस्था यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2026 के लिए तीन बड़ी भर्ती की घोषणा कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो IAS, IPS, IFS या अन्य केंद्रीय सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

1. UPSC Civil Services Examination (CSE) 2026

इस भर्ती के तहत लगभग 933 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो IAS, IPS, IFS और केंद्रीय समूह A व B सेवाओं में नियुक्ति के लिए हैं। योग्य उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलने पर प्रतिष्ठित All India और Central Civil Services में नियुक्त किया जाएगा।

2. Indian Economic Service / Indian Statistical Service Recruitment 2026

UPSC ने 44 पदों के लिए Indian Economic Service (IES) और Indian Statistical Service (ISS) में भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए B.Sc, M.A और M.Sc करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू होकर 03 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं।

3. Indian Forest Service Officer Recruitment 2026

इस भर्ती में 80 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए B.Sc करने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment