सबसे ज्यादा रिक्तियां किन विभागों में
सरकारी प्रस्तावों के अनुसार शिक्षा विभाग में लगभग 46,000 पद, स्वास्थ्य विभाग में करीब 15,000 पद और गृह विभाग (पुलिस) में 30,000 से अधिक पद खाली हैं। इसके अलावा अन्य विभागों की रिक्तियों को मिलाकर कुल पदों की संख्या 1.95 लाख तक पहुंच जाती है।
उम्मीदवारों के लिए फायदे
कैलेंडर जारी होने के बाद अब परीक्षाओं की तिथियों में अचानक बदलाव या दो परीक्षाओं का एक ही दिन में होना जैसी समस्याएँ नहीं रहेंगी। इससे अभ्यर्थियों को पहले से अपनी तैयारी की रणनीति बनाने और समय का सही प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।
भविष्य की योजना
राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में लगभग एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इस साल का वार्षिक भर्ती कैलेंडर इस लक्ष्य की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके लागू होने से भर्ती प्रक्रिया तेज, संगठित और पारदर्शी बन जाएगी।
आपको बता दें की बिहार में BPSC, BSSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है। यह कदम न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को भी और व्यवस्थित बनाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment