8वें वेतन आयोग धमाका! 40-50 हजार वालों की नई सैलरी कितनी होगी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग से नई सैलरी की उम्मीदों ने चर्चा छेड़ दी है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अनुमानों की चर्चा है – 1.92, 2.08 और 2.86, जो तय करेंगे कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी।

फिटमेंट फैक्टर से कैसे तय होती बेसिक सैलरी?

बेसिक सैलरी निकालने का फॉर्मूला बहुत सरल है:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

इसका मतलब अगर किसी कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे ₹44,900 है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 माना जाए, तो नई सैलरी ₹1,28,414 तक पहुंच सकती है।

8वें वेतन आयोग में संभावित सैलरी बढ़ोतरी

Level 7: 7वें वेतन आयोग बेसिक पे ₹44,900; 1.92 फिटमेंट फैक्टर → ₹86,208, 2.08 फिटमेंट फैक्टर → ₹93,392, 2.86 फिटमेंट फैक्टर → ₹1,28,414

Level 8: 7वें वेतन आयोग बेसिक पे ₹47,600; 1.92 फिटमेंट फैक्टर → ₹91,392, 2.08 फिटमेंट फैक्टर → ₹99,008, 2.86 फिटमेंट फैक्टर → ₹1,36,136

Level 9: 7वें वेतन आयोग बेसिक पे ₹53,100; 1.92 फिटमेंट फैक्टर → ₹1,01,952, 2.08 फिटमेंट फैक्टर → ₹1,10,448, 2.86 फिटमेंट फैक्टर → ₹1,51,866

कर्मचारियों के लिए क्या मायने रखती है यह बढ़ोतरी?

40-50 हजार बेसिक पे वाले कर्मचारियों के लिए यह वृद्धि उनके मासिक बजट, बचत और जीवनस्तर में बड़ा असर डालेगी। नए फिटमेंट फैक्टर के लागू होने से HRA, DA और अन्य भत्तों पर भी असर पड़ेगा। सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन सुधार, भत्तों और पेंशन के लिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है।

0 comments:

Post a Comment