बिहार में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दी सौगात!

पटना। बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिससे राज्य के गन्ना किसानों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। मुख्यमंत्री गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य सरकार अब गन्ना किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान राशि प्रदान करेगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी। इसके माध्यम से किसानों को यंत्रों की खरीदारी में 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जो उनके लिए एक बड़ी राहत होगी।

योजना की खास बातें

गन्ना यंत्रीकरण योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर उत्पादन के साथ अपने खेतों की उत्पादकता बढ़ा सकें। गन्ना उद्योग विभाग ने 324 किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किया है। इन किसानों को राज्य सरकार के सुमेक पोर्टल पर उपलब्ध विक्रेताओं से यंत्र खरीदने का अवसर मिलेगा। यंत्र खरीदने के बाद उनका सत्यापन होगा, और फिर उनके खाते में अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा।

इन योजना पर अनुसान मिलेगा

इस योजना के तहत उपलब्ध कुछ प्रमुख यंत्रों में डिस्क हैरो, पावर वीडर, पावर टीलर, लैंड लेवलर, रोटावेटर, मिनी ट्रैक्टर, हाइड्रोलिक स्प्रेयर और शुगरकेन कटर प्लांटर जैसी आधुनिक मशीनें शामिल हैं। इन यंत्रों की मदद से किसानों को गन्ने की खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

एग्रीस्टैक योजना से किसानों को मदद

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विधानसभा में बताया कि अब तक 45.18 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन एग्रीस्टैक योजना के तहत किया जा चुका है। यह योजना किसानों के डेटा का संग्रहण करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 

अब तक राज्य के 38 जिलों में लगभग 85 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों के पास भूमि के कागजात हैं, उनका रजिस्ट्रेशन तेजी से हो रहा है। हालांकि, जिनके पास दस्तावेज़ नहीं हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन में कुछ देरी हो रही है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग मिलकर इस काम को तेज़ी से पूरा करने में जुटे हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment