सोना 1.56 लाख के पार
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना ₹1,139 की बढ़त के साथ ₹1,56,900 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने ₹1,57,185 का ऊपरी स्तर भी छुआ। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि फिलहाल वायदा बाजार में ‘लॉन्ग पोजिशन’ बन रही है, जो आगे भी मजबूती के संकेत दे रही है।
चांदी ने पकड़ी तेज रफ्तार
चांदी ने तो सोने से भी ज्यादा तेज चाल दिखाई। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹4,029 की उछाल के साथ ₹2,48,297 प्रति किलो तक पहुंच गई। दिन के कारोबार में यह ₹2,48,573 के स्तर तक भी गई। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम और अचानक आई तेजी ने बाजार के जानकारों का ध्यान खींचा है।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच हालात, सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा सकते हैं। जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक सोना और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार में शादी सीजन और निवेश मांग भी कीमतों को सहारा दे रही है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
तेजी के मौजूदा दौर में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। जानकारों का मानना है कि जिन निवेशकों का नजरिया लंबी अवधि का है, वे गिरावट पर चरणबद्ध खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को आभूषण खरीदने हैं, उन्हें बाजार की चाल पर नजर रखकर फैसला लेना चाहिए। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत और डॉलर की चाल सोना-चांदी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment