रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
इस बार BPSC ने आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। उम्मीदवारों को मुख्य आवेदन फॉर्म भरने से पहले आयोग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इस कदम से प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और त्रुटि रहित होगी।
तीन बड़े बदलाव
TRE-4 भर्ती में इस बार तीन विशेष बदलाव किए गए हैं:
1 .डोमिसाइल नीति: अधिकांश पद बिहार के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित होंगे।
2 .महिला आरक्षण: महिलाओं को कुल पदों में 35% आरक्षण मिलेगा।
3 .एक उम्मीदवार, एक रिजल्ट: अब प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही मेरिट सूची में शामिल होगा, जिससे परिणाम अधिक पारदर्शी होंगे।
परीक्षा और परिणाम
TRE-4 परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों का चयन किया जाएगा। परिणाम नवंबर 2026 में आने की संभावना है।
उम्मीदवारों के लिए टिप्स
सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन और पात्रता नियमों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें, तभी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment