मोदी सरकार की नई योजना, नागरिकों को राहत, ऐसे लें लाभ

नई दिल्ली। देश में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र की भारत सरकार ने नागरिकों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। इस पहल का नाम PM Rahat Scheme है। यह योजना खास तौर पर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर और बिना आर्थिक बोझ के इलाज उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।

क्या है PM Rahat Scheme?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को पैसों की कमी के कारण इलाज में देरी न झेलनी पड़े। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा देश की किसी भी सड़क पर हुए हादसे के लिए लागू होगी।

इलाज की अवधि कैसे तय होगी?

सामान्य स्थिति में 24 घंटे तक स्टेबिलाइजेशन (स्थिरीकरण) उपचार।

गंभीर स्थिति में 48 घंटे तक विस्तारित आपात उपचार।

आवश्यकता होने पर 7 दिनों तक कैशलेस इलाज की सुविधा।

112 नंबर से जुड़ी है योजना

यह योजना इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम यानी 112 (ERSS 112) से जुड़ी है। दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित, प्रत्यक्षदर्शी या कोई भी व्यक्ति 112 पर कॉल कर सकता है। कॉल के बाद नजदीकी अधिकृत अस्पताल की जानकारी दी जाएगी। एंबुलेंस तुरंत भेजी जाएगी। पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे घायल को गोल्डन ऑवर के दौरान तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सकेगी, जो जीवन बचाने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

खर्च कौन उठाएगा?

यदि दुर्घटना में शामिल वाहन बीमित है, तो इलाज का भुगतान बीमा कंपनी के फंड से किया जाएगा। यदि वाहन बीमित नहीं है या मामला हिट-एंड-रन का है, तो खर्च सरकार वहन करेगी। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी 10 दिनों के भीतर स्वीकृत दावों का भुगतान सुनिश्चित करेगी, ताकि अस्पतालों को समय पर धन मिल सके और इलाज में कोई बाधा न आए।

क्यों है यह योजना अहम?

भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों का शिकार होते हैं। कई बार आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। PM Rahat Scheme ऐसे मामलों में त्वरित और सुनिश्चित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0 comments:

Post a Comment