बिहार में बच्चों के लिए खुशखबरी, नई सुविधाओं की घोषणा!

पटना। बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं की घोषणा की है, जिससे राज्य के लाखों छोटे बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को विधानपरिषद में बताया कि इस साल 52 लाख बच्चों को दो सेट पोशाक उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार ने 213 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसके तहत एक लाख मीटर से अधिक कपड़ा खरीदा जाएगा।

बच्चों की देखभाल में सुधार

मंत्री ने बताया कि कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए 490 आंगनबाड़ी केंद्रों में पालना घर की भी व्यवस्था की गई है। इससे working moms को सुविधा होगी और बच्चों की देखभाल का स्तर सुधरेगा।

नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

बिहार के 1300 केंद्रों के किराए के भवनों में संचालन को लेकर सवाल उठने पर मंत्री ने बताया कि नाबार्ड से 300 करोड़ रुपये का ऋण लेने की स्वीकृति मिली है। इस राशि से 2500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का चरणवार निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, नवादा जिले में भी 60 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।

सरकार की क्या है प्राथमिकता?

इस पहल से न केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा, बल्कि कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने का भी प्रयास होगा। पोशाक वितरण, पालना घर और नए केंद्र बच्चों के सुरक्षित और पोषणयुक्त वातावरण सुनिश्चित करेंगे।

0 comments:

Post a Comment