बिहार में इन किसानों को झटका! 2000 रुपए से रह जाएंगे वंचित

पटना। बिहार में किसानों की निगाहें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त पर टिकी हैं। मार्च के पहले हफ्ते तक यह 2000 रुपए की राशि किसानों के खातों में आने की उम्मीद है, लेकिन इस बार सरकार ने साफ कर दिया है कि कोई भी किस्त बिना e-KYC पूरी किए जारी नहीं होगी।

इसलिए किसान भाइयों और बहनों को सलाह है कि दस्तावेज और e-KYC समय रहते दुरुस्त करें, नहीं तो ₹2000 की रकम की बजाय मायूसी हाथ लग सकती है।

क्यों हो सकती है रकम फंसी?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC पूरी किए बिना किसी भी किसान को भुगतान नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है यदि आपने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो राशि आपके खाते में नहीं आएगी। किसान अपने मोबाइल से OTP के जरिए पोर्टल पर e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा, PM-Kisan मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी करना संभव है।

दस्तावेजों और बैंक जानकारी का महत्व

बता दें की आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम की सटीक स्पेलिंग का होना जरूरी है। थोड़ी सी गलती भी ट्रांजैक्शन को रिजेक्ट कर सकती है। सबसे अहम है ‘Land Seeding’ की स्थिति। यदि स्टेटस में ‘No’ लिखा है, तो अगली किस्त पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे मामलों में किसान को तुरंत अपने कृषि विभाग के कार्यालय जाकर जमीन का सत्यापन कराएं।

स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। कैप्चा भरें और Get Data पर क्लिक करें। फिर आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment