लोन कैटेगरी और राशि
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की शुरुआत तीन कैटेगरी के साथ हुई थी – शिशु, किशोर और तरुण। बाद में इसे तरुण प्लस कैटेगरी से बढ़ा दिया गया।
शिशु: 50,000 रुपये तक का लोन
किशोर: 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन
तरुण: 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन
तरुण प्लस: 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का लोन
इस तरह, युवा उद्यमी अपनी जरूरत और व्यवसाय के आधार पर उचित कैटेगरी का लाभ उठा सकते हैं।
कौन से सेक्टर में इस्तेमाल किया जा सकता है
यह लोन मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और बिजनेस सेक्टर में वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कृषि से जुड़े व्यवसाय जैसे मुर्गी पालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियां भी इस योजना में शामिल हैं।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले को निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए। भारतीय नागरिक होना, उम्र 18 वर्ष से अधिक, कोई बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए, व्यवसाय आय सृजन करने वाला होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण, व्यवसाय कोटेशन, बैंक स्टेटमेंट आदि।
लोन देने वाले संस्थान
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कॉमर्शियल बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), लघु वित्त बैंक (SFB) और कुछ एनबीएफसी/सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFI) के माध्यम से प्रदान किया जाता है।

0 comments:
Post a Comment