साल की पहली छमाही का डीए आमतौर पर मार्च में घोषित किया जाता है, इसलिए इस समय सरकारी कर्मचारियों की नजरें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हैं।
महंगाई भत्ते में साल में दो बार बदलाव
सरकारी नियमों के अनुसार, महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है:
जनवरी से जून: इस अवधि का डीए मार्च महीने में घोषित होता है।
जुलाई से दिसंबर: इसका एलान साल के अंत में, आमतौर पर दशहरा या दिवाली के आस-पास किया जाता है।
पिछले साल सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिससे कुल महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस बार भी कर्मचारियों को इसी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद है। सरकार होनी से पहले डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं।
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इसका मतलब
1 .होली से पहले डीए बढ़ने की स्थिति में कर्मचारियों की जेब में अतिरिक्त पैसे आएंगे।
2 .पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते के रूप में अधिक राशि मिलने की संभावना है।
3 .इस बार की होली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए वास्तव में खुशियों भरी साबित हो सकती है, अगर सरकार डीए बढ़ोतरी की घोषणा समय पर करती है।

0 comments:
Post a Comment