1. अंतरिम रिपोर्ट दिसंबर 2026 तक
वेतन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट दिसंबर 2026 तक आने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में मुख्य फोकस नए वेतनमान और फिटमेंट फैक्टर पर होगा। इससे कर्मचारियों को यह अंदाजा लगेगा कि उनकी सैलरी में कितना उछाल संभव है।
2. फाइनल रिपोर्ट जून-जुलाई 2027 तक
अंतरिम रिपोर्ट के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी, जिसमें सभी विभागों और ग्रेड पे के लिए विस्तृत सिफारिशें शामिल होंगी। इसे लागू करने में समय लगेगा, लेकिन इससे लंबी अवधि की वित्तीय योजना तय होगी।
3. लागू होने की संभावना – 1 जनवरी 2026
रिपोर्ट्स और संकेतों के अनुसार, नया वेतनमान 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की संभावना है। इसका मतलब है कि फाइनल रिपोर्ट देर से आए भी, कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर मिलेगा।
4. फिटमेंट फैक्टर 1.92 और महंगाई भत्ता (DA)
इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.92 को सबसे व्यवहारिक माना जा रहा है। महंगाई भत्ता (DA) 60% तक पहुँच चुका है, जिसे नया वेतनमान तय करते समय बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाएगा। इसका असर यह होगा कि भविष्य में बढ़ने वाले DA का लाभ नई और ऊंची बेसिक सैलरी पर मिलेगा।
5. कर्मचारियों और जनता से सुझाव आमंत्रित
वेतन आयोग ने सभी स्टेकहोल्डर्स, कर्मचारी यूनियनों और आम जनता से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए एक विशेष प्रश्नावली तैयार की गई है। इससे आयोग को कर्मचारियों की उम्मीद और वास्तविक स्थिति का बेहतर अंदाजा लगेगा।

0 comments:
Post a Comment