पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर दिए गए “एप्लीकेशन लिंक” पर क्लिक करें। सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और रेलवे में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment