1. आंखों और त्वचा का पीलापन
अगर आंखों के सफेद हिस्से या त्वचा में अचानक पीलापन दिखने लगे, तो यह जॉन्डिस का संकेत हो सकता है। यह लिवर की क्षमता कमजोर होने पर बिलीरुबिन के बढ़ जाने का नतीजा है।
2. पेट में लगातार सूजन या दर्द
लिवर की समस्या होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या सूजन महसूस हो सकती है। विशेष रूप से दाहिने साइड में असहजता होना लिवर की सूजन या फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है।
3. बार-बार थकान और कमजोरी
यदि आप पर्याप्त नींद लेने के बावजूद लगातार थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह लिवर की कार्य क्षमता कम होने का संकेत हो सकता है। लिवर सही तरीके से शरीर से टॉक्सिन निकाल नहीं पा रहा होता है।
4. भोजन के प्रति अरुचि और मतली
लिवर की समस्याओं में भोजन में रुचि कम होना, बार-बार मतली या उल्टी की समस्या आम है। यह शरीर में पाचन और मेटाबॉलिज़्म पर लिवर के कमजोर होने का संकेत देता है।
5. मूत्र और मल में बदलाव
अगर मूत्र का रंग गहरा हो गया है या मल का रंग बहुत हल्का पड़ गया है, तो यह लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है। लिवर की बीमारी के शुरुआती दौर में यह बदलाव अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं।
विशेषज्ञ की क्या है सलाह?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, शराब से परहेज, नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी जरूरी है। इसके अलावा किसी भी लक्षण की उपस्थिति में डॉक्टर से तुरंत जांच कराना फायदेमंद रहता है। समय रहते लिवर की देखभाल करने से गंभीर बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस, सिरोसिस या फैटी लिवर से बचा जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment