दिमाग की नस क्यों फटती है?
दिमाग की नस फटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं:
1 .लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर
2 .दिमाग की रक्त वाहिकाओं में कमजोरी
3 .सिर में गंभीर चोट लगना भी करण
4 .खून पतला करने वाली दवाओं का अधिक प्रभाव
5 .धूम्रपान और अत्यधिक शराब सेवन
6 .जन्मजात रक्त वाहिका विकार
शुरुआती संकेत जिन्हें न करें नजरअंदाज
दिमाग की नस फटने से पहले या उसी समय कुछ गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जैसे अचानक तेज सिरदर्द, उल्टी और जी मिचलाना, धुंधला दिखना या दोहरा दिखाई देना, शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन, बोलने में दिक्कत, बेहोशी या दौरे यदि ये लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क कराना चाहिए।
बचाव के क्या उपाय हो सकते हैं?
दिमाग की नस फटने की संभावना को कम करने के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें, नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें (कम नमक और कम वसा), धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं, तनाव कम करें, डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें।
समय पर इलाज है जीवन रक्षक
ब्रेन हेमरेज एक मेडिकल इमरजेंसी है। जितनी जल्दी मरीज को इलाज मिलेगा, उतनी ही रिकवरी की संभावना बढ़ेगी। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई और न्यूरोसर्जरी के जरिए इलाज संभव है, लेकिन देरी खतरनाक साबित हो सकती है।

0 comments:
Post a Comment