केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, देशभर के किसानों को खुशखबरी!

नई दिल्ली। भारत के किसान अब तकनीक के ज़रिए खेती में नई क्रांति का अनुभव करेंगे। मंगलवार, 17 फरवरी से केंद्र सरकार Bharat-VISTAAR नाम का AI-पावर्ड मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है। यह डिजिटल टूल किसानों को सीधे उनकी भाषा में खेती-संबंधित जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है।

किसानों के लिए 24 घंटे डिजिटल सहयोग

Bharat-VISTAAR का उद्देश्य है किसानों को “डिजिटल कृषि विशेषज्ञ” का अनुभव देना। प्लेटफॉर्म पर AI वॉइस असिस्टेंट भारती मौजूद होगा, जो मोबाइल ऐप या सामान्य कॉल के माध्यम से किसान की सभी जरूरतों का जवाब देगा। इसका मतलब यह है कि किसान फसल की देखभाल, मौसम की जानकारी, कीट नियंत्रण, बाजार कीमत और सरकारी योजनाओं के बारे में तुरंत जानकारी ले सकेंगे।

सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच

इस प्लेटफ़ॉर्म से किसान प्रधानमंत्री किसान योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सीधे आवेदन भी कर सकेंगे। इससे छोटे और बड़े किसान दोनों के लिए सरकारी मदद तक पहुंच आसान होगी।

डिजिटल कृषि के फायदे

इस योजना का एक बड़ा फायदा यह है कि किसान सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। खेती में जोखिम कम होगा, और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार के अनुसार यह सिर्फ ऐप नहीं है, बल्कि पूरे देश का डिजिटल कृषि ढांचा बनेगा।

बजट और निवेश

वित्त वर्ष 2026-27 में इस परियोजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह योजना खेती के निर्णय लेने को सरल बनाएगी और किसानों को स्मार्ट तरीके से कृषि तकनीक अपनाने में मदद करेगी।

कृषि जानकारों का मानना है कि Bharat-VISTAAR छोटे किसानों को भी तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराकर खेती में पारदर्शिता और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही, किसान का फीडबैक सीधे सरकारी सिस्टम में जाएगा, जिससे नीतियों को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

0 comments:

Post a Comment