केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मिलेगा DA बढ़ोतरी का लाभ

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 2026 में राहत की खबर है। जनवरी–जून 2026 के लिए Dearness Allowance (DA) बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते में होली से पहले की जा सकती है। यह परंपरा रही है कि जनवरी का DA मार्च में घोषित होता है और जुलाई का DA अक्टूबर–नवंबर में दिवाली के आसपास।

जनवरी 2026 में संभावित बढ़ोतरी

31 दिसंबर 2025 तक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 58% तक पहुंच चुका था। जुलाई–दिसंबर 2025 के चक्र में 3% की बढ़ोतरी पहले ही लागू की जा चुकी है। अनुमान है कि जनवरी 2026 में DA में 2% की वृद्धि हो सकती है, जिससे यह 60% तक पहुंच जाएगा।

हालांकि, जनवरी में यह वृद्धि पिछले वर्षों की तुलना में कम मानी जाएगी। पिछली कम वृद्धि जनवरी 2000 में सिर्फ 1% और जनवरी 2007, 2018 तथा 2025 में 2% हुई थी। लेकिन 1-2% की बढ़ोतरी भी कर्मचारियों के मासिक वेतन, एरियर और पेंशन पर सीधा असर डालती है।

DA बढ़ोतरी का महत्व

भले ही जनवरी में DA सिर्फ 2% ही बढ़े, यह कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई से राहत देने वाला कदम होगा। भविष्य में यह बढ़ोतरी 8वें वेतन आयोग की नई बेसिक पे में मर्ज हो सकती है। क्यों की 7वें वेतन आयोग का दौर समाप्त हो रहा है और 8वें वेतन आयोग की नई शुरुआत जल्द ही कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो गया है। अब सबकी नजरें 8वें वेतन आयोग पर हैं। 3 नवंबर 2025 को सरकार ने 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किए थे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और MyGov पोर्टल पर विस्तृत प्रश्नावली उपलब्ध है, जिसका ऑनलाइन जवाब 16 मार्च 2026 तक दिया जा सकता है।

इस सर्वे में फिटमेंट फैक्टर, सालाना इंक्रीमेंट, पेंशन संरचना और भत्तों में संशोधन जैसे 18 अहम सवाल शामिल हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है, जिससे बेसिक वेतन में 30–34% तक की बढ़ोतरी संभव है। नई वेतन संरचना लागू होते ही DA शून्य कर दिया जाएगा, जैसा हर नए वेतन आयोग में होता आया है।

0 comments:

Post a Comment