राफेल: 4.5 पीढ़ी का मल्टीरोल स्टार
राफेल दुनिया के सबसे प्रख्यात 4.5 जेनरेशन के मल्टीरोल फाइटर जेट में से एक है। यह लड़ाकू विमान हवा में 5वीं पीढ़ी के विमानों को चुनौती दे सकता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी इसकी स्टेल्थ क्षमता है, यानी यह रडार पर पूरी तरह छिप नहीं सकता। बावजूद इसके, राफेल की तकनीक इतनी उन्नत है कि यह रडार को भ्रमित कर सकता है और दुश्मन पर पहली चोट लगाने की स्थिति बना सकता है।
भारत फ्रांस से 114 नए राफेल F4 और F5 वैरिएंट खरीदने वाला है। इसके साथ पहले से मौजूद 35 राफेल को मिलाकर भारतीय वायु सेना की राफेल फ्लीट करीब 150 विमान की हो जाएगी। इन विमानों का प्राथमिक मुकाबला पाकिस्तान और चीन जैसी चुनौतियों के लिए तय है।
J-20: चीनी “माइटी ड्रैगन”
चीन का J-20 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट है। इसकी सबसे बड़ी ताकत स्टेल्थ और रडार सिग्नल कम करने की क्षमता है। ग्राफिक आंकड़ों के अनुसार, J-20 राफेल को लगभग 200 किमी से अधिक दूरी पर देख सकता है, जबकि राफेल J-20 को करीब 150 किमी की दूरी से पहचान पाएगा। इसका मतलब है कि पहले देखने का फायदा J-20 की ओर झुकता है।
लेकिन यह आंकड़े स्थिर नहीं हैं। वास्तविक हवाई युद्ध में ऊंचाई, कोण, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर माहौल और बाहरी हथियारों की स्थिति जैसे कई फैक्टर निर्णायक होते हैं। स्टेल्थ विमान कभी-कभी अलग कोणों से आसानी से दिखाई दे सकते हैं, खासकर जब बाहरी हथियार लगे हों।
राफेल की इलेक्ट्रॉनिक ताकत
राफेल सिर्फ रडार पर भरोसा नहीं करता। इसमें अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और सेंसर फ्यूजन तकनीक है। ये सिस्टम दुश्मन के रडार को भ्रमित करने, अपने सिग्नल को छिपाने और पैसिव तरीके से लक्ष्य की जानकारी हासिल करने में सक्षम हैं। अगर J-20 पहले सक्रिय रडार से राफेल को देख भी ले, तो राफेल पहले दुश्मन के सिग्नल को पकड़ सकता है और मुकाबले में स्थिति बनाए रख सकता है।
इसके अलावा, राफेल नेटवर्क-आधारित युद्ध और AWACS जैसे इंटेलिजेंस सिस्टम से जुड़े होने पर अतिरिक्त फायदा ले सकता है। इसी तरह J-20 भी चीन के नेटवर्क-सेंट्रिक सिस्टम का हिस्सा है। यहां राफेल की बचाव क्षमता इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर, तेज़ मोड़ और टीमवर्क पर निर्भर करेगी। वहीं J-20 की ताकत उसकी स्टेल्थ और लंबी दूरी के मिसाइलों में है। असली हवाई युद्ध में परिणाम इस बात पर तय होता है कि कौन लक्ष्य को ट्रैक करता है, कब फायर करता है और कैसे बच निकलता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment