ACS ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से 6 फरवरी 2026 तक बिहार सरकार ने कुल 9.84 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया है। इसमें से 7.95 लाख लोगों को स्थायी नौकरी मिली, 1.17 लाख लोगों को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर नियुक्त किया गया, और 70 हजार लोगों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार मिला। सरकार का लक्ष्य अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देना है। इसी के तहत लगातार नई योजनाएं और भर्तियों के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
TRE-4 से 44 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द
शिक्षकों की भर्ती के मामले में सरकार ने अपडेट देते हुए कहा है कि TRE-4 योजना के तहत लगभग 44 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इसका रोस्टर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है। भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।
छात्राओं की स्कॉलरशिप दोगुनी
नीतीश सरकार ने राज्य की 27 लाख छात्राओं की स्कॉलरशिप को दोगुना कर दिया है। इससे न केवल पढ़ाई में मदद मिलेगी, बल्कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।
SAP में 17 हजार भर्तियां
सरकार ने पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए स्पेशल ऑक्जिलियरी पुलिस (SAP) में 17 हजार पदों पर रिटायर्ड सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। ये जवान कॉन्ट्रैक्ट पर काम करेंगे और उनके मानदेय में भी वृद्धि की गई है।

0 comments:
Post a Comment