बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी डिटेल

पटना। बिहार शिक्षा विभाग TRE-4 शिक्षक भर्ती में नई नीति लागू करने जा रहा है, जिससे उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बन जाएगी। अब किसी भी उम्मीदवार का चयन केवल एक ही स्तर (प्राथमिक, मध्य या माध्यमिक) के लिए होगा।

आपको बता दें की पहले की भर्तियों में एक ही कैंडिडेट कई सूचियों में जगह बना लेता था, जिससे अन्य योग्य उम्मीदवार पीछे रह जाते थे और कई सीटें खाली रह जाती थीं। इस नई व्यवस्था से हर सीट पर केवल एक उम्मीदवार का हक सुनिश्चित होगा।

उम्मीदवारों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस बदलाव से उन उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा जो अब तक मेरिट लिस्ट में मामूली अंक के कारण पिछड़ जाते थे। अब उच्च अंक वाले कैंडिडेट एक ही स्तर पर ही चयन होंगे, जिससे ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी। विभाग का मानना है कि इससे खाली सीटों की समस्या और वेटिंग लिस्ट का झंझट भी कम होगा।

TRE-4 के तहत होने वाली नियुक्तियां

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 44,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें विभिन्न स्तरों के पद इस प्रकार हैं:

कक्षा 1 से 8: लगभग 19,000 पद

कक्षा 9 और 10: लगभग 12,000 पद

कक्षा 11 और 12: लगभग 13,000 पद

गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स जैसे विषयों के शिक्षकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% आरक्षण लागू रहेगा।

भर्ती प्रक्रिया और तैयारी

सरकार स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने के लिए तेजी से काम कर रही है। पिछले दो वर्षों में लाखों नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी को देखते हुए TRE-4 भर्ती को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग की टीम रोस्टर तैयार कर रही है, और जल्द ही BPSC इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BPSC की वेबसाइट पर लगातार अपडेट देखते रहें।

0 comments:

Post a Comment