महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 दोपहर 3 बजे (1500 घंटे) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
पद का विवरण
पद का नाम: शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक्निकल) – एनसीसी स्पेशल एंट्री
कुल पद: 70
कोर्स: 124वां कोर्स (अक्टूबर 2026)
नियुक्ति प्रकार: शॉर्ट सर्विस कमीशन (10 से 14 वर्ष)
प्रशिक्षण संस्थान: ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई
प्रशिक्षण अवधि: अक्टूबर 2026 से 49 सप्ताह
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट होना चाहिए, जिसमें न्यूनतम ‘B’ ग्रेड प्राप्त किया गया हो।
वेतन और अन्य लाभ
चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। वार्षिक पैकेज लगभग 17 से 18 लाख रुपये (सीटीसी) तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त सेना में मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे भत्ते, चिकित्सा सुविधा, आवास एवं अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं एनसीसी प्रमाणपत्र की जानकारी सही-सही भरना आवश्यक है।
0 comments:
Post a Comment