यह भर्ती भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड (RBISB), मुंबई की ओर से निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
आरबीआई की इस भर्ती के तहत ग्रेड ‘बी’ (डीआर) अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम कैडर के पद शामिल हैं। कुल 60 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनमें पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के पद भी शामिल हैं।
मिलेगा शानदार वेतन
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती मूल वेतन 78,450 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। वहीं विभिन्न भत्तों को मिलाकर कुल मासिक सैलरी करीब 1.54 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। आरबीआई में नौकरी सिर्फ अच्छे वेतन के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर कार्य वातावरण, करियर ग्रोथ और प्रतिष्ठा के लिए भी जानी जाती है।
कैसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा। जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें अंतिम मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
ऑनलाइन होंगे आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी की जाएगी। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।
पात्रता शर्तों का रखें ध्यान
भर्ती के लिए पात्रता से जुड़ी सभी शर्तें 1 अप्रैल 2026 तक मान्य होंगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment